फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर आधा दर्जन युवकों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के भातकोल मोड़ स्थित एक दुकान पर बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान मनबढ़ों ने युवक की पिटाई करके उसे गैस एजेंसी के गोदाम में बंद कर दिया। उसे बंधक बनाने की सूचना परिजनों ने थाने को दी। पुलिस युवक को गैस गोदाम से मुक्त कराया और चार लोगों को थाने ले आई और थाने में सुलह समझौता कराई।
विज्ञापन

भातकोल मोड़ स्थित जुम्मनपुरा में रामजी कन्नौजिया पुत्र स्व. घूरा की कपड़ा प्रेस की दुकान है। आरोप है कि राम कुछ लोगों को एक जमीन को दिखाने के लिए अपने दुकान पर बैठा था। इस बात से खिन्न आधा दर्जन युवकों द्वारा उसके दुकान पर पहुंच उससे जमकर पिटाई करते हुए उसे जबरदस्ती उठाकर कुछ दूर स्थित चेरुइया स्थित एक गैस एजेंसी में बंद कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित युवक के भाई ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझ तत्काल एजेंसी पर पहुुंचकर युवक को छुड़ाते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में घंटों अफरा-तफरी मची रही। इसे लेकर एक पक्ष मामले के पटाक्षेप में जुट गया और थाने का चक्कर लगाने लगा। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके चलते पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें