मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के ग्रामों में 14 अप्रैल को विद्युत विभाग द्वारा स्वराज योजना के तहत एससी और एसटी जाति के लोगों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। इसके तहत तहसील के तुलसीपुर, कुढ़वा, चकजाफरी, भाटीकला, हलीमाबाद, शमशाबाद, टेकई घुटमा, दपेहड़ी सहित दूसरे गांवों में शिविर आयोजित होगा। यह जानकारी विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार यादव ने गुरुवार को दी।