फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी की परीक्षाओं में सहयोग करने पर जताई असमर्थता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को कालेज परिसर में हुई। इसमें बीएड तथा एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में महाविद्यालय में बीएड और एलएलबी की परीक्षाओं में सहयोग करने पर असमर्थता जताई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वेश पांडेय ने कहा कि बीएड तथा एलएलबी की परीक्षाओं के कारण महाविद्यालय में पठन पाठन बाधित होता है। समाज में अध्यापकों के प्रति गलत धारणा बनती है कि अध्यापक छात्रों को पढ़ाना नहीं चाहते। डॉ. चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि ये पाठ्यक्रम डीसीएसके पीजी कालेज में संचालित नहीं हैं। ऐसे में परीक्षार्थी अराजकता पैदा करते हैं। डॉ. बाबूलाल ने कहा कि स्ववित्तपोषित महाविद्यालय यदि पठन पाठन करा सकते हैं। मौखिक परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा करा सकते हैं तो लिखित परीक्षा कराने में क्या आपत्ति है। डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद परीक्षाएं उन्हीं महाविद्यालयों में हो सकती हैं। बैठक को डॉ. मोहम्मद जियाउल्लाह, डॉ. रशिका रियाज आदि ने संबोधित किया। बैठक में डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. जंग बहादुर प्रजापति, डॉ. सिधारी सिंह, डॉ. नीरज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें