फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधरूवक्ताओं के विवाद के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ।जनपद मुख्यालय और मधुबन में अधिवक्ताओं द्वारा चलाई जा रही हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ता भी तीसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे ।अधिवक्ताओं की मांग सरकारी कार्यालयों में पनप चुके भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के साथ आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रहे वाद विवाद के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले बार अध्यक्ष पारसनाथ मौर्य के नेतृत्व में तहसील में बैठक आयोजित हुई। बैठक में न्यायिक कार्यों में किए जा रहे राजनैतिक और आर्थिक हस्तक्षेप को समाप्त करने की मांग किया। अधिवक्ताओं ने कहा अधिवक्ताओं से प्रशासनिक कर्मचारियों और अधिकारियो की झड़प के मामले अब सामान्य हो चुके है, इस समस्या को अब अधिवक्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मऊ और मधुबन में हुए प्रकारण को शीघ्र निस्तारण करे। बैठक में लल्लन सिंह, बार मंत्री खालिद जमाल, बृजभान यादव, रामपलट राय, एजाज अहमद विनय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव ,संजय शर्मा, पंचरतन आदि उपस्थित रहे ।रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें