फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल के सदस्य के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल आफ इलाहाबाद के 25 सदस्यों के लिए जिले में शुक्रवार और शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। मतदान के लिए जिले में कुल 1565 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो चुनाव लड़ रहे 298 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें। मतदान के लिए दीवानी कचहरी परिसर में स्थित सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मतदान के समय प्रत्येक अधिवक्ता के पास बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी नया और पुराना परचिय पत्र मान्य होगा। इसके अभाव में कोई अधिवक्ता मतदान नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि मतदान को संपन्न कराने के लिए शिवप्रसाद श्रीवास्तव, जयप्रकाश चौबे, शरद श्रीवास्तव, सुधीर मल्ल, राकेश वर्मा, जकी अहमद, रुपेश पांडेय और इकबाल अहमद को चुनाव समिति में शामिल किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने बताया कि चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें