चिरैयाकोट(मऊ)। क्षेत्र के घुरभारी इंटर कालेज पर सोमवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव मौजूद रहे।
विदाई समारोह कार्यक्रम में इंटर के छात्रों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में अतिथि दुर्गा प्रसाद यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी व्यक्ति का विकास संभव नहीं हैं। इसलिए आप पहले एक लक्ष्य निर्धारित करें, फिर उस पर पूरी लगन से अमल कर करें। जिससे आप सफल होकर अपने शिक्षक, परिजन समेत दूसरों का मान सम्मान बढ़ा सकें। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक गीरिशचंद यादव और प्रधानाचार्य सुदर्शन यादव समेत अन्य मौजूद रहे।