फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्याओं की निराकरण की मांग को लेकर दो घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला(मऊ)। राशन वितरण में धांधली, क्षेत्र के लेखपाल, प्रधान और दूसरे कर्मचारियों द्वारा कार्यों में बरती जा रही वित्तीय अनियमितता के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता विवेक राय द्वारा जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को दोपहर दो बजे मुख्य मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने से मार्ग के दोनों ओर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रांलियों के अलावा दूसरों वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह और सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दीकी और कोतवाल डीके श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां अधिकारियों द्ववारा इन समस्याओं को डीएम और दूसरे उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के आश्वासन के बाद शाम चार बजे जाम हटा। जाम लगाने वालों में ओमप्रकाश, विक्रम, बाबूलाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें