फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली चारों तरफ गदंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी ससंदीय क्षेत्र के सासंद हरिनारायण राजभर ने शुक्रवार की सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारयों के साथ सहादतपुरा स्थित रोडवेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें रोडवेज परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार और भवन जगह-जगह से जर्जर हालात में मिला। वहीं इस संबंध में सांसद ने एआरएम को आड़े हाथ लेते हुए इन अव्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह सासंद हरिनारायण राजभर और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त और बीजेपी के अन्य पदाधिकारी सबसे पहले रोडवेज परिसर के अंदर पहुंचे। जहां कई यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। जहां सांसद को निरीक्षण करते देख कुछ यात्रियों ने शिकायत की बनारस से गोरखपुर को जाने वाली कई बस बाइपास होते हुए सीधे निकल जाती हैं, जिनसे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों ने बसों के रोड पर खड़े होने से जाम की समस्या होना बताया।
यात्रियों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद सासंद ने रोडवेज परिसर का निरीक्षण किया। जहां उन्हें परिसर में चारों ओर गंदगी और जगह जगह कचरा पड़ा हुआ मिला। वहीं शौचालय की समुचित व्यवस्था न मिलने के साथ मूत्रालय के आस पास काफी समय से सफाई न होने से गंदगी पसरी मिली। वहीं पेयजल और लाइट व्यवस्था को लेकर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने मौके पर नगर पालिका ईओ आशीष ओझा को अवगत कराया। इसी क्रम में सांसद के निरीक्षण के दौरान रोडवेज के कुछ कर्मचारियों ने अपनी बात रखते हुए एआरएम पर मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं दुकानदारों ने रोडवेज बसों के सड़क पर खड़े होने से लगने वाले जाम की शिकायत किया। सासंद के निरीक्षण के दौरान गनेश सिंह, अशोक सिंह, आशुतोष राय, सुधीर दुबे, अंबिका यादव,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें