फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज(मऊ)। भेलाबांध में गुरुवार की देर शाम हाईटेंशन तार टूटने से कस्बे सहित दर्जनों गांवों में विद्युत सप्लाई ठप रही। वहीं शुक्रवार की देर शाम टूटे तार की मरम्मत न होने से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। 24 घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों को पेयजल और दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताते चलें की कोपागंज क्षेत्र और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत सप्लाई सबस्टेशन डांडी और तड़ियांव से होती है। इन फीडरो से क्षेत्र के साथ सहरोज, डांडी, देवकली विशुनपुर, कोपागंज देहात, लाडनपुर, सेंदुराईच, खुखुंदवा, सोडसर, भदसा, मानोपुर, जयरामगढ, तड़ियांव सहित लगभग 50 गाँवों को विद्युत सप्लाई होती है। लेकिन गुरुवार की शाम इस दोनों फीडरों को सप्लाई देने वाले 33000 केवी का तार भेलाबांध में टूट जाने से सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गयी। सप्लाई बाधित होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी। फिलहाल 24 घंटे बाद भी विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। वहीं इस संबंध में डांडी सबस्टेशन के जेई अरविंद कुमार यादव ने कहा कि तार के मरम्मत का कार्य तेजी से हो रहा है जल्द ही सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें