फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसे चोरों ने उड़ाया नगद और सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह मोड़ पर किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति के घर में शनिवार की रात घुसकर चोरों ने अंदर रखा दस हजार रुपया नगद और मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुराया। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के इब्राहिम चक गांव निवासी अभिषेक मौर्य पुत्र शिवकुुुमार मौर्य सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव निवासी माया देवी के मकान में किराए पर रहता था। इस दौरान शनिवार की रात चोर उसके घर में घुसकर अंदर रखा दस हजार रुपया नगद, मोबाइल के साथ अन्य कीमती समान चुरा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार की सुबह जगने पर हुई। अभिषेक मौर्य जिला मुख्यालय पर प्राइवेट काम करता है। इस दौरान मकान लेकर वह अकेले रहता है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें