मऊ। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित श्री राणीसती दादी मंदिर के प्रांगण में मंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दादी के जयकारों की धूम रही। मंगलपाठ में अखंड ज्योति रामगोपाल अग्रवाल सपत्नी ने प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुंदर दरबार व फूलों की आकर्षक सजावट की गई। देवी देवताओं के आह्वान तथा भजनों के साथ मंगल पाठ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने समाज व परिवार की सुख शांति की कामना को लेकर उनके साथ दादी का मंगल पाठ पूरे भक्ति भाव से किया। सभी भक्तगण इतना लीन हो गए कि नाचते हुए दादी को रिझाने लगे। दादी जी का जन्म उत्सव, विवाह उत्सव पर सभी को बधाइयां बांटी गई। भक्तगण दादी नाम महामंत्र है उबो थारी हाजरी, मुझको भरोसा तेरा है... आदि भजनों पर लोग भावविभोर हो उठे। भव्य आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर दीनानाथ अग्रवाल, विजय तुलस्यान, कोमल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नितीन खंडेलवाल, मनु बासोतिया आदि शामिल रहे।