फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचाएं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझी बाजार। भारतीय जनता पार्टी की बोझी मंडल कि बैठक रविवार को स्थानीय इंटर कालेज के प्रांगण में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि अरिजीत सिंह ने और डा. नागेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता से जो वादा किया उसे निभाया। मंडल संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए तत्पर है। मोतीलाल राजभर ने कहा कि योगी सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किसानों की कर्जमाफी को मंजूरी देकर वादा पूरा कर दिया। इस मौके पर कृपाशंकर सिंह, विद्दूता सिंह, बाबूलाल साहनी, अवनीश पाठक, आशीष शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें