मऊ। सुदामी देवी शिक्षा निकेतन ओवरब्रिज भीटी में विद्युत विभाग के तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों की आकस्मिक बैठक हुई। इस दौरान टीजी-।। के वेतन विसंगति को दूर करने की रणनीति पर विचार किया गया और 28 जून को मंडल कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर आवाज बुलंद की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामशीष राम ने कहा कि 28 जून से 16 जुलाई तक विभिन्न चरणों में तकनीकी संवर्ग के कर्मचारी आंदोलन चलाएंगे। लंबित मांगों को लेकर अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उचित मांगें नहीं मानी गईं तो 18 जुलाई को मुख्यालय पर आमरण अनशन किया जाएगा। तकनीकी संवर्ग के संगठन मंत्री अमित सहगल ने कहा कि सभी टीजी-।। कर्मचारी 28 जून को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक मुख्य अभियंता विद्युत वितरण क्षेत्र आजमगढ़ के समक्ष एक दिवसीय मूक प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अभियंता को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में अरुण पांडेय, हरिकेश सिंह, विनोद यादव, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, रामविजय यादव, अनंत श्रीवास्तव, मनोज मौर्य, विपिन बिहारी प्रीतम, अमित कुमार, दयाशंकर चौधरी, रामशब्द, प्रेमलाल, जितेंद्र नाथ वर्मा, अवधेश कुमार, चंदन चौधरी, अरविंद कुमार, संतलाल भारती, दिनेश कन्नौजिया, प्रमोद कुमार कौशल, प्रदीप राम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।