सभी घरों से नकदी, सोने चांदी के आभूषण आदि गायब है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि राम रुचि सिंह के घर से एक लाख 80 हजार नकदी और जेवर, संतोष कुमार के घर से ढाई लाख नकदी और आभूषण, भानु प्रताप सिंह के घर से दो लाख नकदी और आभूषण तथा अन्य सामान, सुबोध सिंह के घर में 30 हजार नकदी और लगभग तीव लाख का आभूषण और देवेंद्र सिंह के घर से एक लाख 80 हजार नकदी और आभूषण चोरी हुआ है।
इस घटना को लेकर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतलाप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम के साथ उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की है। इस दौरान उन्होंने पाया कि चोरों ने खिड़की तो कहीं चैनल गेट को तोड़कर अंदर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान हर घर में सदस्य मौजूद थे लेकिन, गहरी नींद के चलते उन्हें चोरों के आने की आवाज नहीं हो सकी। इसको लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है, जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।