फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीटेट में शामिल हुए 28099 अभ्यर्थी, कई अध्यापक भी हुए शामिल

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में सी टेट की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।संवाद
विज्ञापन
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता (सीटेट) परीक्षा शनिवार को दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में 39 परीक्षा केंद्रों और द्वितीय पाली में 29 परीक्षा केंद्रों पर 31099 के सापेक्ष 28099 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। परीक्षा केंद्रों के मुुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष भेजा गया।
प्रथम पाली में 39 केंद्रों पर 17355 और द्वितीय पाली में 29 केंद्रों पर 13744 सहित 31099 के सापेक्ष 28099 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा मेें कई शिक्षक शामिल हुुए। परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे अभ्यर्थी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

सर्विस करने के अंतिम पड़ाव में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे कई शिक्षक परेशान दिखे। सरकार के तरफ से सीटेट परीक्षा पास करने की नई व्यवस्था से परेशान दिखे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई की तरफ से एक आब्जर्वर की तैनाती रही।
साथ ही सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करता रहा। प्रश्नपत्रों का सील्ड बाक्स आब्जर्वर की उपस्थिति में खोला गया। सीबीएसई का सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का जायजा लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें