कुसुम्हा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में विज्ञान और गणित आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 46 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 276 बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मेहदिया के अनुराग कक्षा 7, आलोक कक्षा छह, कंपोजिट विद्यालय पाउस में अंशिका कक्षा सात, कंपोजिट विद्यालय दोहरीघाट के आदित्य कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय पाउस के आयुष कक्षा सात 7, कंपोजिट विद्यालय पाउस के कुसुम कक्षा आठ, कंपोजिट विद्यालय जमीरा चौराडीह के अनमोल कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय दोहरीघाट के विक्की कक्षा आठ, कंपोजिट विद्यालय मेंहदिया कुंड के राजू, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटघरा महलू के अमित सहित 46 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 276 बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्टेशनरी किट प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान कर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया। प्रतियोगिता में एआरपी अखिलेश यादव सुजीत राय अशोक यादव पुनीत राय शशिकला पांडे उपस्थित रहे।
47 जूनियर हाईस्कूलों के 282 बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र पर क्षेत्र के 47 जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने,विज्ञान गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से क्विज का आयोजन हुआ। जिसमे कक्षा 6 से एक,कक्षा 7 से दो,कक्षा 8 से तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। ऐसे में फतेहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र के 282 छात्र छात्राओं प्रतिभाग किया। जिसमे कक्षा 6 से जूनियर हाई स्कूल मधुबन की नेहा प्रथम,उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर ताल रतोय की महिमा यादव द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय गंगऊपुर से मनीष चौहान तृतीय रहे। वहीं कक्षा 7 से जूनियर हाईस्कूल मधुबन की श्वेता शर्मा प्रथम,बिन्दटोलिया की श्रुति द्वितीय,फतेहपुर ताल रतोय की आकाश राव तृतीय तथा कक्षा 8 में कंपोजिट विद्यालय नेवादा गोपालपुर के रजनीश कुमार प्रथम, रसूलपुर आदमपुर से शालू द्वितीय,फतेहपुर ताल रतोय से निखिल व नीरज कन्नौजिया का चयन हुआ।सभी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।