फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी दीपक चौहान के हत्या के तीन आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान न्यायालय किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस को पूरे मामले की जांच कर अनावरण के लिए आदेशित किया गया था। उसी के तहत एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम व थाना हलधरपुर पुलिस ने मंगलवार कोचेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर चकरा हाल्ट के पास से आरोपी सत्यानन्द चौहान, सुभाष चौहान और अभिषेक चौहान निवासीगण बकराबाद थाना हलधरपुर को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से घटना में प्रयुक्त एक गमछा व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान न्यायालय कर दिया।
प्रेम प्रसंग के एंगल पर पुलिस कर रही जांच
मऊ। हलधरपुर थाना के बकराबाद गांव निवासी म़ृतक दीपक चौहान को रविवार की देर रात किसी ने फोन कर बुलाया था। फोन आने के बाद ही वह घर से निकला था। सोमवार को उसका शव घर से 500 मीटर दूर सड़क के किनारे मिलने पर पुलिस ने मृतक के बहन की तहरीर पर गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक के गले पर गर्दन दबाने के निशान पाए गए थे। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, फिलहाल पुलिस मोबाइल डिटेल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें