फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उल्टी दस्त के 27 मरीज पहुंचे अस्पताल, पांच हुए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी बढ़ने के कारण उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में ज्यादा मरीज उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार के पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों को ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें भर्ती किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित 27 मरीज पहुंचे जिसमें से पांच को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अनिल कुमार के अनुसार मरीजों में डायरिया के कारण हाथ पैर में ऐंठन व दर्द की शिकायत आ रही हैं। लोग उल्टी दस्त से शरीर में पानी की कमी के शिकार हो रहे हैं। कहा कि घर से खाली पेट न निकलें।
धूप के सीधे संपर्क में न आएं व फास्ट फूड का सेवन न करें। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें, पानी की मात्रा पूरी करने के लिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें। बताया कि बीते तीन दिन में उन्होंने अकेले ही 65 से ज्यादा डायरिया मरीजों का उपचार किया हैं, जिसमें किशोर, युवा, महिला हर वर्ग के लोग शामिल है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर सीएस साहनी ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों में डायरिया फिर वायरल बुखार के ज्यादा मामले आ रहे है, उनकी ओपीडी में आने वाले दस मरीजों में पांच इस बीमारी से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में प्रतिदिन 16 से 17 मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित होकर आ रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है और हालत गंभीर होने पर भर्ती भी किया जा रहा है।
मऊ।सीएमओ डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने से उल्टी दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में उल्टी दस्त और पेट दर्द के ही मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज दिया जा रहा है। लोग ऐसे मौसम में कोई जरूरी कार्य नहीं है तो बाहर निकलने से गुरेज करें और बाहर जाते समय पूरे कपड़े पहनें। थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी पीते रहें।
विज्ञापन

...........
इनसेट
इन बातों का रखें ख्याल

-खुले और गंदगी में बिकने वाली खाने-पीने की सामग्री से बचें
-घर से नाश्ता-भोजन करके निकलें
-सूती वस्त्र पहन कर निकलें व सिर को भी कवर रखें
-अगर काम न हो तो घर से दोपहर के समय बाहर न निकलें
-मौसमी फल और सब्जियों का ही सेवन करें
-नींबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी, शर्बत, नारियल पानी पीएं
- दिन में तीन-चार लीटर पानी रोज पीएं
- फास्ट फूड का सेवन न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें