मधुबन थाना क्षेत्र के नत्थुपुर निवासी अंबरीश मल्ल की व कोर्ट के आदेश पर 2.60 लाख रुपये हड़पने और मारपीट मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम तीन की विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि हरिओम, शिया नंदिनी और अमित कुमार ने नौकरी दिलाने के लिए 5.25 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये मांगा तो तीनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाने में शिकायत के बाद 2.65 लाख रुपये वापस किए।
प्राथमिकी के अनुसार जनवरी 2024 में मधुबन नगर पंचायत निवासी हरिओम मल्ल और अमित कुमार शर्मा पता अज्ञात ने मिलकर नौकरी दिलाने की बात कही। 25 हजार रुपये नगद और पांच लाख रुपये बैंक खाते में मंगाया।
कुछ दिन बाद दोनों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर और आईडी कार्ड बनाकर दिया। लेटर लेकर नियुक्ति के स्थान पर लखनऊ पहुंचे तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पैसा मांगने पर उन्होंने 8 सितंबर 2024 को पांच लाख रुपये का चेक दिया। वो चेक बाउंस हो गया।
मधुबन थाना में शिकायत करने पर हरिओम मल्ल, उसकी पत्नी शिया नंदिनी और अमित शर्मा ने अपने-अपने खातों से 2.65 लाख रुपये अंबरीश के खाते में लौटाया।
अब भी 2.60 लाख रुपये बाकी है। पैसा मांगने पर हरिओम ने 15 अगस्त 2025 को अपने घर पर बुलाया और मारपीट कर घायल कर दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।