नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने जनसुनवाई की। फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए कुल 25 मामलों में से सात का ही निस्तारण हो सका।
नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संभव कार्यक्रम में सोमवार को नगरपालिका में जनसुनवाई हुई। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी।
इस अवसर पर 25 शिकायतों में से सात का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शिकायतों में राजस्व विभाग से 2, निर्माण विभाग से 12, जलकल विभाग से 4, सफाई विभाग से 5 और प्रकाश विभाग से दो शिकायतें प्राप्त हुई।
त्वरित निस्तारण के लिए शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया। इस अवसर पर कर अधीक्षक संतोष कुमार, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला आदि शामिल थे।