प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के डाटा फीडिंग का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। कृषि विभाग ने 1.15 लाख किसानों का डाटा फाइनल करके शासन को भेज दिया है। जबकि 1.39 लाख किसानों का डाटा फीड किया जाना है। 24 को फाइनल डाटा वाले किसानों को सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। डाटा फीडिंग के लिए 117 आपरेटरों को लगाया गया है।
जिले में 2.67 लाख पंजीकृत किसान हैं। केंद्र सरकार की तरफ से दो हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाने हैं। 24 फरवरी तक सभी पात्र किसानों के खातों में पहली किस्त के तौर पर दो-दो हजार रुपये भेजे जाने हैं, जिसके लिए किसानों के डाटा फीडिंग कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार 2.54लाख किसानों का डाटा फीड किया जाना है। अब तक 1.15लाख किसानों का डाटा फाइनल करके शासन को भेज दिया गया है। डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है।
डाटा फीडिंग के लिए जिले में 117 आपरेटरों को लगाया गया है। जिन किसानों का कृषि विभाग मेें पंजीकरण नहीं है। उन किसानों के जमीन का सत्यापन राजस्व विभाग से कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के पोर्टल पर डाटा पहुंचते ही 24 फरवरी को पहली किस्त केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में भेज दी जाएगी।