फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में मुक्तिधाम पर जलाए गए 150 शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना काल में मृतकों की संख्या भी बढ़ गई है। दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर तीन दिनों में 237 शव जलाए गए। शवों की संख्या बढ़ने से मुक्तिधाम पर जगह कम पड़ गई थी। बृहस्पतिवार की शाम तक 87 शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट पर तीन दिनों के अंदर रिकार्ड तोड़ 237 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम के रिकार्ड की मानें तो मंगलवार को 67 शव जलाए गए थे। बुधवार को 83 और बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक 87 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट पर लाए गए शवों के मौत के कारणों की पुष्टि तो नहीं हो सकी लेकिन एक साथ इतने शवों के आने से मुक्तिधाम पर भीड़ लग रही है। इस दौरान शवों को जलाने के लिए श्मशान घाट पर जगह कम पड़ गई थी। जानकारों की मानें तो ऐसा पहली बार हुआ था। शवदाह के लिए स्थान की कमी होने के कारण लोग मुख्य स्थल से करीब एक किमी दूर सिंचाई विभाग के बंधे तक शव का अंतिम संस्कार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें