रानीपुर। चार नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलने वाले मेगा ड्राइव अभियान के तहत रानीपुर विद्युत उपकेंद्र के उतरी फीडर से सम्बंधित पलिया गांव में बुधवार को उपखंड अधिकारी उमेश चंद्र व अवर अभियंता रमेश चंद सिंह नेतृत्व में बिजली विभाग के द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 100 घरों की बिजली चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान 22 बकायेदार के कनेक्शन काटे गए। एक लाख 10 हजार के राजस्व की वसूली की गई। इधर, उप खंड अधिकारी तथा अवर अभियंता के नेतृत्व में जांच दल ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भीटी से संबद्ध मुंशीपुरा में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत के बड़े बकाएदारों द्वारा बिल जमा नहीं करने के मामले में 18 बकाएदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। संवाद