मऊ। जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका का पढ़ते व खेलते हुए रिवाल्विंग स्टेच्यू को गाजीपुर तिराहे पर लगाया जाएगा।
जिसमें 5 फीट का स्टेच्यू बेस के साथ पूर्ण रूप से स्थापित कराया जाएगा। इसके कार्य के लिए निविदा के माध्यम से फर्मों का चयन होगा। बताया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका का पढ़ते व खेलते हुए 5 फीट का रिवाल्विंग स्टेच्यू बेस के साथ बनाने के लिए संबंधित फर्म जिला प्रोबेशन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।