फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर 22 का नामांकन

Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के लिए पर्चा दाखिला के पहले दिन मंगलवार को अध्यक्ष महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए  22 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर में पूरे दिन सरगर्मी बनी रही।
विज्ञापन



एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव, नमोनरायन राय , वृजबिहारी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए  लालजी पांडेय, महेंद्र यादव व रामनरेश यादव  तथा महामंत्री पद के लिए दारोगा सिंह, मकरध्वज यादव व प्रभुनाथ सिंह ने पर्चा दाखिला किया।


 साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों लिए संजय कुमार सिंह, मुकद्दस जरीफ, दुर्गविजय यादव व उमेशचंद तथा  कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए  विक्रांत कुमार भारती व विनय कुमार राय ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन



वहीं, सहमंत्री के तीन पदों के लिए रामसिंह चौहान, रमाशंकर यादव व मुबारक अली खान ने पर्चा दाखिल किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए  हुकुमचंद तथा  वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजयबहादुर पाल,


बलिराम यादव व हुमा रिजवी और  कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए  जयराम टंडन, शैलेंद्र कुमार सिंह व रामनिवास पाल ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने अपने- अपने समर्थकों के साथ पूरे लाव लश्कर के साथ पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिला को लेकर कचहरी परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें