जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों, कालेजों में झंडारोहण किया गया। साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रतनपुरा में मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज पर प्राचार्य सुरेश सिंह, नेहरू इंटर कालेज पर प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, एवरग्रीन स्कूल में प्रबंधक रविंद्र पांडेय ने झंडारोहण किया। दीपाली कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने शहीदों की झांकी निकाली।
द्वारिका प्रसाद मेमोरियल शिक्षण संस्थान जमदरा, सर्वसती ज्ञान मंदिर जमदरा, सनबाइट पब्लिक स्कूल, दयानंद सर्वसती इंटर कालेज चकरा आदि में गणतंत्र दिवस मना।
दोहरीघाट में विक्ट्री इंटर कालेज, बाबू राम कैलाशी देवी महिला डिग्री कालेज रामपुर धनौली, सर्वोदय इंटर कालेज, चंद्रमौली शिक्षा धाम इंटर कालेज, बाबू राम कैलाशी डिग्री कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वांचल रामलगन इंटर कालेज, पार्वती महिला पीजी कालेज गणतंत्र दिवस मना।
बोझी बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परमहंस मिश्र व वंशतजी देवी महिला महाविद्यालय रेयांव, लालसर कृषक महाविद्यालय टकटेउवा, रामलखन शिक्षण संस्थान मांदी, प्राथमिक, जू. विद्यालय अमिला, सरस्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवली आदि में संस्था प्रमुखों ने तिरंगा फहराया।
करहां में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।पिपरीडीह के वनदेवी इंटर कालेज कहिनौर, उस्मानपुर स्थित कृष्णा इंटर कालेज तथा कृष्णा डिग्री कालेज, रामउग्रह मुनेश्वरी महाविद्यालय, बालक बालिका इंटर कालेज, भगवान जगदीश इंटर कालेज सोंगर तथा बालक बालिका इंटर कालेजमें संस्थाध्यक्षों ने तिरंगा फहराया।
इंदारा में उमा विद्यालय कनियारीपुर ज्ञानवाटिका पब्लिक स्कूल हसनपुर, भरद्वाज प्रज्ञायन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेलाबांध आदि विद्यालयों में गणतंत्र दिवस मना।
दुबारी मेें इस मौके पर स्कूली बच्चों ने प्रभारी फेरी निकालकर एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया। घोसी में रामलखन महाविद्यालय जामडीह में चीनी मिल के जीएम आरबी यादव, सर्वोदय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राणा प्रताप, शांति महाविद्यालय नदवासराय मेें प्रबंधक ईश्दत्त सिंह, बीबीएस महाविद्यालय अलीपुर में प्रबंधक अजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया।
कुमार परमार्थ बाबा गोविंद महाविद्यालय कल्याणपुर में प्रबंधक रामकृष्ण यादव ने ध्वजारोहण किया। रानीपुर के खुरहट स्थित महर्षि बाबा लोदी दास शिक्षण संस्थान, आर्यन पब्लिक स्कूल, रानीपुर स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन पलिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुरहट, बीआरएस खानपुर तेंदुली, बाबा भृगु महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।