लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहें अभियान के क्रम में सोमवार को डीसीएस खंडेलवाल पीजी कालेज की छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डा. अरविंद कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर महाविद्यालय से रवाना किया।
रैली में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स/रेंजर्स के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। यह मतदाता जागरूकता रैली रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा होते हुए डीसीएस खंडेलवाल महाविद्यालय पर पूरी हुई। रैली के पश्चात मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग मित्र के बारे में स्वयंसेवकों को डा. बाबू लाल, डा. चन्द्र प्रकाश राय और डा. सर्वेश पांडेय ने प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके मिश्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा ही शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करा सकते हैं। बोले आप दिव्यांग मित्र के रूप में समाज में अशक्त बुजुर्ग और दिव्यांग को मतदान केंद्र तक ले जाकर उनका मतदान सुनिश्चित करेंगे। रैली में प्रमुख रूप से आँचल, पूजा, उर्वशी, आकाक्षा, अंकिता, आरती, मनीष, अमित, रुद्र, सौरभ, अरविंद, सुधाकर, सोनू, विवेकानंद आदि सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली का का आयोजन डा. सुरेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद भाष्कर, डा. बाबू लाल, डा.चन्द्रप्रकाश राय, डा.सर्वेश पांडेय आदि ने किया।