फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न नृत्यों पर खूब झूमें बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा कान्वेंट विद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान उत्सव’ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय मऊ की प्रधानाचार्या किरन बाला रहीं। विद्यालय की निदेशिका किरन जायसवाल ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से शुभारंभ कर समाज मे व्याप्त हत्या, बाल मजदूरी, पर्यावरण और बेटियो के ऊपर हो रहे अत्याचार आदि बुराइयों पर नाट्य प्रस्तुति कर लोगों को इन बुराइयों से लड़ने का संदेश दिया। बच्चियों ने डोगरी लोकनृत्य, संभलपुरी नृत्य, गुजराती नृत्य, गढ़वाली नृत्य व हिमांचली नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति से परिचय कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी देश व समाज की प्रगति में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्रीनिवास जायसवाल ने आभार जताया। अध्यक्षता अरविंद कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें