फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर वाहन अधिकरण के स्थापना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा जनता दरबार में जनता की समस्याओं का निस्तारण किए जाने के क्रम में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया। मोटर वाहन अधिकरण के स्थापना की मांग की गई। बताया गया कि नई व्यवस्था के अनुसार राज्य सरकार ने प्राधिकरण न्यायालय की स्थापना के लिए जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया है। प्राधिकरण न्यायालय के निकटस्थ कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थापित किया जाए। जिससे वादकारी एवं अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पडे़। इस अवसर पर हरिद्वार राय, सत्य प्रकाश मिश्र, दिलीप कुमार, सुशील कुमार पांडेय, झारखंडेय राय, उदय प्रताप सिंह, विरेंद्र प्रताप यादव, रमेश यादव, रामरतन राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें