फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लाइव प्रसारण को दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना को गुजरात से लाइव प्रसारण को प्रोजेक्टर के माध्यम से नगर पालिका कम्युनिटी हाल दिखाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसका लाभ समाज के हर गरीब को मिलेगा। सरकार की यह मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ मिल सके। इस योजना के पात्र लाभार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। जिसका आवेदन जन सेवा केंद्र से किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर प्रतिमाह तीन हजार रूपये पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। इस अवसर पर कुसुम, शमी, गुड्डू, मनोज, रेहाना, रामाशीष भारती, अंगद, अनिल सहित अन्य लाभार्थियों को मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, मंडलायुक्त जगतराज, जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्र, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जयनरायण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना अतुल वत्स, जिला श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडेय, सीडीपीओ रंजीत कुमार, राजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें