फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के गोदाम में अधिक राशन पाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के उमती गांव के प्रधान की शिकायत पर जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने मंगलवार की शाम लगभग सात बजे कोटेदार की गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान कोटेदार के गोदाम में निकासी से छह कुंतल अधिक खाद्यान्न पाया गया। उमती गांव के प्रधान ने डीएसओ को फोनकर शिकायत किया था कि उनके गांव का कोटेदार गरीबों के लिए आए राशन को बाजार में बेंचने के लिए पिकअप पर लादकर चिरैयाकोट ले जा रहा है। जब जिलापूर्ति अधिकारी कोटेदार पर पहुंचकर कोटेदार की गोदाम को चेक किया तो वहां पर निकासी से भी अधिक छह कुंतल अनाज अधिक पाया गया। डीएसओ ने इसे अनियमितता माना और कोटेदार से जवाब तलब किया। कोटेदार के गोदाम में 175 कुंतल की बजाए181 कुंतल खाद्यान्न पाया गया। इस बाबत डीएओ का कहना है कि कोटेदार के गोदाम में छह कुंतल अधिक राशन पाया जाना यह साबित करता है कि वितरण में अनियिमतता की जा रही है।इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें