मऊ/इंदारा। रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आरपीएफ-जीआरपी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जिले के दो जंक्शन पर 15 से ज्यादा ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को स्टेशनों पर चेक किया। इस दौरान टीम ने 30 यात्रियों को पकड़ा जहां इनसे करीब 29 हजार से ज्यादा राशि जुर्माना राशि वसूला गया। अचानक रेलवे की इस अभियान से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
शुक्रवार की सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मऊ जंक्शन और इंदारा जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर, बलिया पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर बिना टिकट यात्रा कर रहे 30 लोगों को टीम ने पकड़ा। जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां इन यात्रियों से 29 हजार 740 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान सीटीआई अरुण सिंह, आरपीएफ प्रभारी डीके राय आदि मौजूद रहे।