फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में छात्राओं ने किया महिलाओं को जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के रोपनपुर हिसामपुर गांव स्थित रहमानिया पीजी कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाली छात्राओं ने नेमडाड गांव पहुंचकर रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य डॉ गुलाब सिंह यादव ने सरस्वती चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रैली निकालकर नेमडाड गांव पहुंची। यहां छात्राओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवको ने नारे की माध्यम से देश को आगे बढ़ाना है नारी को पढ़ाना सहित अन्य स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी। कार्यक्रम में मोहन यादव, नरेंद्र सिंह, फैजान अहमद, विद्यालय प्रबंधक जाकिर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें