फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को प्रभावित करने वाले लोगों की बनाएं सूची: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित हुई। जिसमें चुनाव को सकुशल,निष्पक्ष सम्पन्न,कराने को लेकर शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिशा निर्देश दिया। साथ ही मतदेय स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने का एक महत्वपूर्ण दायित्व आप सभी के ऊपर है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के बूथों को अतिसंवेदनशील, अत्यधिक संवेदनशील के रूप में चिन्हित कर रिपोर्ट बनावे। साथ ही मतदेय स्थलों पानी, बिजली, रैंप आदि सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आख्या दे। इसके साथ ही वोटरों को प्रभावित करने वालो की भी सूची बनाने के साथ उनके विषय मे जानकारी रखे। बैठक में तहसीलदार ओपी पांडेय, शिवकुमार, डॉ. रामशब्द सिंह, डॉ. राजेश यादव, राघवेंद्र, जगदीश यादव, लोकनाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें