फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को गठित होगा फोरम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निर्वाचन विभाग की तरफ से सभी सरकारी कार्यालयों तथा कालेेेजों में मतदाता जागरूकता फोरम गठित करने का फरमान जारी किया है। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक लेकर सभी विभागाध्यक्षों से 12 जनवरी तक निर्वाचन विभाग के प्रारूप पर मतदाता जागरूकता फोरम के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग की तरफ से जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, कालेजों में मतदाता जागरूकता फोरम के गठन के लिए सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसके तहत कार्यालय पर फ्लैक्स, बैनर मतदाता जागरूकता फोरम के लगाने होंगे। साथ ही मतदाता को मतदान की जागरूकता की जिम्मेदारी निभानी होगी। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कलेक्ट्रेट में सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों को 12 जनवरी तक मतदाता जागरूकता फोरम के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेज देना है। 16 जनवरी को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में मतदाता जागरूकता फोरम का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें