फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठैचा की टीम ने बहुता की टीम को हरा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में चल रहे स्व.राम सकल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य की स्मृति में हो रहे रतनपुरा क्रिकेट कप के फाइनल मैच में ठैंचा स्पोर्टिंग क्लब एवं जेबीसीसी बहुता, बलिया की टीम के बीच मुकाबला हुआ। ठैंचा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और बहुता की टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

बहुता की टीम ने निश्चित 16 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन बनाए ,वहीं ठैंचा की टीम ने तीन विकेट पर 116 रन बनाकर 7 विकेट से बहुता की टीम को हरा दिया। लगभग 7000 की भीड़ ने इस मैच का आनंद लिया। मैन ऑफ द मैच राहुल सेकेंड को मिला और मैन ऑफ द सीरीज राहुल फर्स्ट को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज बिनोद रहे और बेस्ट फील्डर प्रशांत कुमार को मिला।
पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने विजेता ठैंचा की टीम को कप और 10000 रुपये का चेक दिया और उपविजेता बहुता की टीम को 5000 रुपयों का चेक और कप प्रदान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे सद्भावना के प्रतीक हैं। दूरदराज से आए खिलाड़ी आपसी सौहार्द के बीच सामंजस्य बना कर खेल खेलते हैं।इस मौके पर नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर राघवेंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धर्म प्रताप ,करण प्रताप, कुन्नू सिंह, दीनानाथ तिवारी, विजई यादव, धर्मेंदर गिरी, अशोक यादव ,मदन , पवन कुमार और आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें