फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट मूवी सोचों को तीन कैटगरी में मिला अंतराष्ट्रीय अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित उस्मानिया हास्पिटल के डॉ. राशिद उस्मानी द्वारा निर्मित फिल्म सोचो अंतराष्ट्रीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल के चयनित होने पर लोगों में हर्ष है। जहां मूवी को तीन कैटगरी में जूरी सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मूवी को अवार्ड मिलने से क्षेत्रीय लोगों हर्ष है। अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में 105 देशों की अलग-अलग भाषाओं में बनी 1100 शार्ट मूवी शामिल हुई थी।
विज्ञापन


बताते चले कि तीन सामाजिक मुद्दों बेटियों की शिक्षा, भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा पर बनी शार्ट मूवी बनाई गई है। इसका चयन महाराष्ट्र के पुणे के अंतराष्ट्रीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हुई। जहां 30 दिसंबर 2018 को फिल्मों के बीच निर्णायक समिति जूरी की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया। इसमें बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट स्टोरी तथा बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड शामिल रहा। गौरतलब है कि शार्ट मूवी जनपद के दरगाह, गोंठा सहित गोरखपुर के विभिन्न अंचलों में की गई। फिल्म के निर्देशक और लेखक राजेंद्र वर्मा सहित अन्य कलाकार स्थानीय कलाकार है।

फिल्म के प्रोड्यूसर डा. राशिद उस्मानी ने बताया कि फिल्म तीन बिंदुओं बेटियों की शिक्षा, भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर केंद्रित है। इसमें सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म की सफलता पर डा. संजय सिंह, डा. संजय वर्मा, अनिल सिंह, रमेश यादव सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें