ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद पीजी कालेज, इंटर कालेज के संस्थापक बाबू उमराव सिंह की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि बाबू उमराव सिंह ने पूर्वांचल के इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षण संस्था की नींव, सहकारी संस्थाएं, सड़कों के निर्माण कराकर विकास को गति प्रदान किया।
उन्होंने कहा वे गांधीवाद विचारधारा के थे। राष्टीय महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष सुधा राय ने कहा कि बाबू उमराव सिंह ने अपना सारा जीवन समाज सेवा में लगा दिया। वे लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। अध्यक्षता कर रहे जनता पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि उमराव सिंह के मन में समाज के पीड़ितों और असहायों के प्रति अपार करुणा और उनकी मदद करने का जज्बा था। कॉलेज प्रबंधक धनंजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को राना खातून आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, किसान नेता देवप्रकाश राय, पूर्व प्रमुख अरुण सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य पीएन सिह, हरिहर सिह,राणा खातून, राजकुमार राय,प्राचार्य शेषनाथ मधुकर,भाजपा नेता गणेश सिह, श्रीनिवास सिह, योगेंद्रनाथ राय, शिवशक्ति सिंह, दिनेश सिह, डॉ. सुधीर सिह, डॉ. शालिनी सिंह, रवींद्रनाथ त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीडी सिंह ने किया।