सेंट जेवियर्स स्कूल भावनपुर घोसी का वार्षिक समारोह सोमवार को विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बाल मेले में विविध वस्तुओं का स्टॉल लगया गया था। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर और तहसीलदार ओपी पांडेय ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा खाद्य वस्तुओं का कई स्टाल लगाये गये। लोगों ने मेले का लुत्फ उठाते हुए उनको हौसला को बढ़ाया। बच्चों ने स्वागत गीत, सोलो डांस, ग्रुप डांस आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उपजिलाधिकारी डॉ.सीएल सोनकर ने कहा कि शिक्षा अनमोल है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। कहा कि अपने ज्ञान को लोगों खासकर गरीबो,महिलाओ के उत्थान में लगायें। इस अवसर पर तहसीलदार ओपी पांडेय, समाज सेवी फागू सिंह, संजय सिंह आदि रहे। ब्यूरो