मऊ। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अनिल कुुमार श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार और बेंच की संयुक्त शोक न होने से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल और महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने इस संबध में विचार विमर्श करने के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे संघ के पुस्तकालय भवन में आम सभा की बैठक बुलाया है। इसमें अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान बार के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल और महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को अवगत कराया कि अपराह्न तीन बजे से बार बेंच की संयुक्त शोक सभा होगी। जिसमें अधिवक्ताओं से उपस्थित होने का अनुरोध किया। बार के अध्यक्ष की व्यवस्था के अनुसार अधिवक्ता बार के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त शोक सभा के लिए जिला जज की कोर्ट के पास पहुंचे। लेकर शोक सभा नहीं हो सकी। जिसे लेकर अधिवक्ताओं काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए बार के अध्यक्ष के निर्देश पर महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को 11 बजे से आपातकालीन आम सभा की बैठक बुलाया है। शोक सभा में हरिद्ववार राय, अमरनाथ सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत यादव, रामकिशुन गोड़, दारोगा सिंह, अभय राय, वृजभान पाल, राकेश मिश्रा, शमसुल हसन, देवेंद्र प्रताप सिंह, फतेहबहादुर सिंह आदि अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया।