फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने के विरोध में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन फोरलेन में हुए जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा न मिलने के विरोध में कादीपुर भैंसाखरग, नवली तारनपुर, फरसरा गांव के किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कादीपुर, भैंसा खरग, नवली, तारनपुर, फरसरा के किसानों की जमीन अधिग्रहित कर ली गई। दो माह में बैनामा लेकर मुआवजा नहीं दिया जा सका है। सड़क पर मिट्टी डालने के समय एनएच 29 के अधिकारीगण द्वारा कहा जा रहा था कि पत्रावली स्वीकृत के लिए भेजी गई है। लेकिन अब तो पांच माह बीत चुके हैं और मामला लटका दिया गया है। मुआवजा को हड़पने की साजिश रची जा रही है। गजट में प्रकाशित किसानों को 60 मीटर का ही मुआवजा दिया गया है। वह जमीन एक किनारे से लेकर सड़क बनाएं या लिखित प्रमाण दें। गजट से अधिक अधिग्रहित भूमि का वर्तमान सर्किल दर का चार गुना मुआवजा दिलाया जाएं। मुआवजा वितरण में बरती जा रही अनियमितता की जांच कराई जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो हम लोग आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में हरेंद्र नाथ, हरिवंश चौहान, धर्मवीर शर्मा, संतोष, रामाशीष, सुभाष, छोटेलाल, मथुरा यादव, अदालत यादव, संजय गोकुल, तेज प्रताप, प्रदीप, विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें