फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारों के सकुशल पूर्वक संपन्न होने पर डीएम, एसपी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शांति सद्भाव मंच के तत्वाधान में सोमवार को नगर के मिर्जाहादीपुरा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना सुहैल अहमद मदनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जमीयते उलेमा के जिलाध्यक्ष मौलाना खुर्शीद अहमद मेफताही उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मोहर्रम, दुर्गापूजा, दीपावली त्यौहारों के सकुशल पूर्वक संपन्न कराने पर अतिथियों द्वारा जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों का सम्मान प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम से न केवल उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि इस तरह के आयोजन से पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों का मनोबल में वृद्धि हुई है। इससे आगे अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सिटी सीओ, कोतवाल सहित कई अधिकारियों का सम्मान किया गया। समारोह का संचालन आयोजक फैसल मोबिन अंसारी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें