फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की अनुपस्थिति पर सीएमएस को करनी पड़ी इमरजेंसी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति पर सीएमएस ने इमरजेंसी ड्यूटी की। इस मामले में संबंधित चिकित्सक की लापरवाही के मामले में शासन को पत्र भी लिखा जाएगा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों का ड्यूटी टाइम से गायब होना अब आम बात हो चुकी है। डॉक्टरों की इस लापरवाही के चलते कई बार अस्पताल में मरीजों के अंटेडरों द्वारा हंगामा भी काटा जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि रविवार की इमरजेंसी में दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से रात आठ बजे तक डॉ. आशुतोष की ड्यूटी थी। दोपहर तीन बजे तक डॉक्टर जब नहीं पहुंचे तो उन्हें कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी। मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो उसके लिए सीएमएस ने अनुपस्थित चिकित्सक की ड्यूटी की। सीएमएस ने बताया कि इस संबंध में संबंधित डॉक्टर की लापरवाही पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। वहीं डा. आशुतोष का कहना है कि रविवार को उनकी इमरजेंसी में ड्यूटी नहीं थी, उनकी ड्यूटी सोमवार की सुबह की शिफ्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें