तहसील परिसर मे स्थापित रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए परिसर से बाहर नगर पंचायत के खीरीकोठा मे भूमि का चिहिंत किये जाने के सुनगुनाहट के बाद अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है। साथ ही एसडीएम निरंकार सिंह को पत्रक सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है ।
बताते चले कि तहसील निर्माण के बाद अधिवक्ताओं व क्षेत्रीय लोगो के लगातार मांग के चलते रजिस्ट्रार कार्यालय को तहसील परिसर में ही स्थापित किया गया। लेकिन कुछ दिनो पुर्व नगर पंचायत के खीरीकोठा में रजिस्ट्रार कार्यालय निर्माण के लिए भूमि के सीमांकन किये जाने की सुनगुनाहट मिलते ही अधिवक्ताओं में इसका विरोध होने लगा है। सोमवार को तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह सहित उच्च अधिकारियों को पत्रक सौपा। एसडीएम को सौंपे गए पत्रक में बताया कि रजिस्ट्रार कार्यालय तहसील परिसर से बाहर निर्माण कराये जाने से अधिवक्ताओं व वादकारियो को दिक्कतों का सामना करना पडेगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के मंत्पी तारिक जमील , अखिलेश पांडेय ,संजय यादव ,शिवप्रकाश सिंह ,संतोष पाण्डेय ,पारस यादव आदि अधिवक्ता रहे ।