फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आई, बाजारों में मिलावटी मिठाइयां लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली आते ही नगर सहित जिले के प्रमुख बाजार सिंथेटिक मिठाइयों तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो से पटने लगे हैं। मुनाफाखोर सक्रिय हो चुके हैं। यही वजह है कि मिलावटी तथा दूषित खाद्य पदार्थों से बाजार पट चुका है। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से हालांकि जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। विभाग की तरफ से अप्रैल से अब तक 182 सैंपल लिए गए थे। जिसमें 48 मामलों में 19.95 लाख जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक मामले में एक व्यक्ति को एक वर्ष का कारावास तथा दो हजार जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैे। सिंथेटिक दूध से बनी मिठाइयों से बाजार पटने लगा है। विभागीय अभिलेखों में जिले में 3400 दुकानें पंजीकृत हैं। सूत्रों की मानें तो अधिकांश दुकानों पर सिंथेटिक मिठाई की भरमार है। काफी संख्या में दुुकानों पर मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री हो रही है। लेकिन विभाग की छापेमारी में नाम मात्र ही मामले आ रहे हैं। विभाग की तरफ से अप्रैल से अब तक 182 सैंपल लिए गए। जिसमें से 154 की रिपोर्ट आ चुकी है। 81 मामले मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। जिसमेें 10 मामलों में पैकेजिंग में गड़बड़ी मिली। 43 मामलों में गुणवत्ता निम्न पाई गई। आठ मामलों में मिलावट पाई गई। 10 में सिल्वर वर्क मिला। 48 मामलों में 19.95 लाख जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक मामले में एक व्यक्ति को एक वर्ष का कारावास तथा दो हजार जुर्माना लगाया गया। इस बाबत डीओ खाद्य सुरक्षा विभाग एसके त्रिपाठी का कहना है कि छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सैंपलिंग की जा रही है। अभी तक एक्सपायरी डेट की पैकेट बंद खाद्य वस्तु का मामला सामने नहीं आया है।
ऐसे बरतें सतर्कता
-दीपावली पर्व पर खोये की बनी, रंगीन और चांदी का वर्क लगी मिठाइयों को खरीदने से परहेज करें।
-सबसे पहले मिठाई को चख कर देखें। स्वाद ठीक न होने पर उसे हाथ में लेकर देखें कि उसमें चिकनाई कितनी है। खट्टी और बदल चुके स्वाद वाली मिठाई न खरीदें।
-मिठाई या खोये की थोड़ी मात्रा में पानी मिलाकर इस मिश्रण को उबालें। इसमें आयोडीन की 5-7 बूंदें डालें। अगर खोये या मिठाई का रंग नीला हो जाए तो खोया मिलावटी है।
विज्ञापन

-पनीर में मिलावट की जांच के लिए शुद्ध और ताजा पनीर मुंह में रखते ही घुल सा जाता है। अगर पनीर में मिलावट होगी तो वह खाने पर रबड़ की तरह चिपचिपा लगेगा।

इनसेट
घटतौली में वसूला ढाई लाख जुर्माना
मऊ। दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। विभाग की तरफ से छापेमारी के बाद भी दुकानों पर घटतौली जारी है। अप्रैल से अब तक 231 दुकानों पर छापा मारा गया। जिसमेें 84 दुकानों से ढाई लाख जुर्माना वसूला गया। जिला बाट-माप अधिकारी मणि बहादुर सिंह का कहना है कि छापेमारी की जा रही है। दुकानदार डिब्बे सहित सामान का वजन करते हैं। जिसमें 20 से 150 ग्राम घटतौली कर लेते हैं। ग्राहकों को सर्तक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें