फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रहा लोहे का जर्जर पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में जगह-जगह लगे विद्युत पोल जर्जर हाल में हो गए हैं। नीचे का भाग सड़ जाने के चलते लटक गया है। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर तथा बाजारवासी दहशत में जी रहे हैं। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में विद्युतीकरण लगभग दो दशक पूर्व हुआ था। पिपरीडीह बाजार के स्टेशन मार्ग सहित बाजार के विभिन्न स्थानों पर लगा विद्युत पोल जर्जर हाल में हो गया है। जमीन के नीचे का भाग सड़ जाने के चलते लटक गया है। जो पिपरीडीह चौराहे से पिपरीडीह रेलवे स्टेशन वाले मार्ग पर लोहे का बिजली का पोल दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। पोल जर्जर होने के चलते बाजारवासी तथा राहगीर दहशत में जी रहे है। पिपरीडीह बाजार में सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक बाजार लगती है। जिसमें आसपास सहित दूरदराज के ग्रामीण खरीदारी करने के लिए बाजार आते हैं। लोहे के विद्युत पोल नीचे से गल कर बड़ा सा होल हो गया है। तथा तेज हवा चलने पर लोहे का विद्युत पोल तेजी से हिलने लगता है। इस संबंध में पिपरीडीह बाजार के राकेश कुमार गुप्ता, सुबोध सिंह, लव कुमार गुप्ता, हीरा राम, गिरीश बर्नवाल, संजय सिंह, गुड्डू देववंशी, रामजीत मौर्य, मनोज मोदनवाल का कहना है कि जर्जर लोहे के पोल को बदलने के लिए आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र कोटवां के जेई विकास दुबे का कहना है कि स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। बजट मिलते ही पोल बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें