नगर पंचायत के वार्ड10, वार्ड11 और 12 में गुरुवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पंचायत के वार्डो के विकास का मसौदा तैयार किया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मदेशिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन विकलांग योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित संचालित दूसरी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभार्थियों को चिह्नित किया गया। बैठक में संबंधित वार्ड के सभासदों ने वार्डो में नाली निर्माण, आवागमन के लिए बनाए जा रहे सड़क मार्ग आदि निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी वार्ड वासियों को दी गई। एसडीएम निरंकार सिंह ने लोगों से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। साथ ही स्वच्छ मिशन के तहत शौचालय निर्माण की बात कही। जिससे नगर पंचायत को खुले में शौच मुक्त करते हुए नगर पंचायत से संक्रामक बीमारियों से निजात दिलाया जा सके। बैठक में प्रवींद्र मल्ल, राहुल दीक्षित, ओमप्रकाश गुप्ता, पप्पु मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के मोहल्ला गोलवार टोला स्थित प्राइमरी पाठशाला में गुरुवार को एसडीएम सुरेंद्र मिश्र और नगर पंचायत ईओ रामसफल की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्डवासियों को प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ मिशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर शैलेंद्रलाल श्रीवास्तव, शहजाद, सोमनाथ यादव, महेंद्र चौहान, सुमंत यादव सहित अन्य मौजूद रहे।