फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को योग से जीवन बदलने का प्राशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आयूष मिशन के तहत राज्य आयूष सोसायटी द्वारा संचालित योग सेंटर के तत्वाधन में जिला जेल प्रशासन के सहयोग से परिसर में दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। प्रशिक्षकों ने योग से शरीर, विचार से जीवन बदलने की बात समझाई।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक विश्वा गुप्ता ने कैदियों को यौगिग जॉगिग, सूर्य नमस्कार, शीर्षासन, कपालभाती सहित दूसरे योगों का अभ्यास कराते हुए कहा कि स्वामी राम देव के योगासन से शरीर व मन स्वस्थ रखा जा सकता है। बंदी किसी प्रकार का नशा ने करें, इससे जीवन बर्बाद होता है। शराब, तंबाकू और सिगरेट सभी प्रकार के नशीले पदार्थ शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान करते हैं। बंदी अपराध वे नशे से दूर रहें, इसी में भलाई है। योग प्रशिक्षक राजन विश्वकर्मा ने दो दिन तक बंदियों को प्रेरणाप्रद बातें बता कर अपराध की दुनिया से दूर रहने की बात कही। इसके अलावा योग के चमत्कारिक लाभ की जानकारी दी। साथ ही कहा कि शुद्ध आहार, विचार से जीवन की दिशा बदल सकते हैं। शिविर में यूनानी अधिकारी डा. शमुसद्दीन अंसारी, जेल अधिक्षक प्रदीप अस्थाना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें