मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक के संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को 39 वां वार्षिकोत्सव और प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में चैंपियन उपेंद्र यादव और छात्राओं की प्रतियोगिता में चैंपियन बनी श्वेता पांडेय को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नाटिका, नृत्य पेश किया।
इस मौके पर पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र राम ने कहा कि शिक्षा की कोई जाति, धर्म नही होता है। काबिल , कामयाब बनने के लिए जीवन मे संयम, शिक्षा, सहयोग और कठिन परिश्रम का होना बहुत जरूरी है। शिक्षा ऐसी विधा है कि इसको ग्रहण करने वाले व्यक्ति को समाज मे हर जगह उचित सम्मान मिलता है। डा. एके सिंह ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डा. सतीश चंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गुप्ता , कालेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रंजना गौतम ,शिवम कुमार, प्राध्यापक डा. अवधेश सिह , कुमार जगदेव, मीता सरल, रीता सिंह, हरीश चंद्र दुबे , डा. राजेश चौरसिया, डा. अविनाश कुमार , डा. हुरतलत, सहित कॉलेज के समस्त स्टॉफ और छात्र मौजूद रहे।