मऊ। डा.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में रविवार से आयोजित तीन दिवसीय शारदा नारायन गोल्डकप इनामी प्रतियोगिता में पहले दिन दो मैच खेले गए। इस दौरान एक मैच बुलंद शहर ने तथा दूसरे को मऊ की टीम ने जीता। इनामी प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने किया। प्रतियोगिता में मऊ, बुलंदशहर ,गोरखपुर, वाराणसी,मेरठ समेत अन्य जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
टॉस जीतकर बुलंदशहर ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। वहीं टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एनसीए मऊ की टीम नौ विकेट के नकुसान पर केवल 92 रन ही बना सकी। जहां 93 रनों की लक्ष्य लेकर उतरी बुलंदशहर की की टीम ने मोहित राठी की 41 रनों की पारी से 15 ओवरों में मैच जीत गई। वहीं दूसरे मुकाबले में बीडीए मेरठ और डीसीए मऊ के बीच मैच खेला गया। जहां डीसीए मऊ की टीम ने बीडीए मेरठ को 83 रनों से हराया। इस दौरान मऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर पांच विकेट पर 183 रन का स्कोर खड़ा गया। जबाब में खेलने उतरी बीडीए मेरठ की टीम महज 100 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह से पहले दिन हुए दो मैचों में मऊ और बुलंदशहर की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी के साथ डा. संजय सिंह, डा.एकिका सिंह, डा. सुजीत सिंह, अजीत सिंह, साबिर खान, शिवकुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।